अगर आप पहली बार वॉकिंग या जॉगिंग शुरू कर रहे हैं? जिम (GYM) जा रहे हैं या एक्सरसाइज (EXERCISE) शुरू कर रहे हैं तो जाने से पहले जानें यह नियम।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अचानक से एक्सरसाइज शुरू करना शुरू कर देते हैं वे नहीं जानते कि इससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ऐसे में अगर आप वॉकिंग या जॉगिंग शुरू कर रहे हैं?
फिट रहने के लिए जिम की मदद ले रहे हैं या एक्सरसाइज शुरू करने जा रहे हैं तो उससे पहले यहां दिए नियमों का पालन करें। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे नियमों से रूबरू कराएंगे, जिनके जरिए आप व्यायाम का पूरा लाभ उठा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
Contents
- 1 1. ट्रेनिंग पार्टनर हो जरूरी (Important to be a training partner – Workout Tips For Beginners)
- 2 2. डॉक्टर से चेकअप करवाएं (Get the doctor checked – Workout Tips For Beginners)
- 3 3. शरीर की परिवर्तनों पर दें ध्यान (Pay attention to the changes of the body – Workout Tips For Beginners)
- 4 4. जिम का चुनाव (Gym choice – Workout Tips For Beginners)
- 5 5. संतुलित भोजन है जरूरी (Balanced food is important- Workout Tips For Beginners)
- 6 6. अच्छी नींद है जरूरी (Good sleep is important – Workout Tips For Beginners)
- 7 7. स्ट्रेचिंग भी करें (Do stretching too- Workout Tips For Beginners)
- 8 8. पानी की मात्रा ना हो कम (The amount of water should not be less – Workout Tips For Beginners)
- 9 9. भारी चीजें ना उठाएं (Do not lift heavy things – Workout Tips For Beginners)
- 10 10. एक्सरसाइज एक जैसी ना करें (Do not exercise the same- Workout Tips For Beginners)
1. ट्रेनिंग पार्टनर हो जरूरी (Important to be a training partner – Workout Tips For Beginners)
अगर आप वॉक, जॉगिंग या व्यायाम शुरू करने जा रहे हैं तो अपना साथ आप किसी पार्टनर को रखें। इससे आपको ना केवल प्रेरणा मिलेगी बल्कि आपके शरीर को ज्यादा फायदा मिलेगा। अगर साथ में कोई साथी मिल जाए तो शरीर थकान महसूस नहीं करता और आपको भी तुलना करने का मौका मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें :- Women Health Tips 2021: महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के बारे में क्या पता होना चाहिए
2. डॉक्टर से चेकअप करवाएं (Get the doctor checked – Workout Tips For Beginners)
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले फुल बॉडी चेकअप करवाना जरूरी है। उदहारण के तौर पर अगर डॉक्टर आपसे कहे की आपको इस तरह की एक्सरसाइज नहीं करनी है तो उनके निर्देशों का भी पालन करें। इससे भविष्य में आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना उठाना नहीं पड़ेगा।
3. शरीर की परिवर्तनों पर दें ध्यान (Pay attention to the changes of the body – Workout Tips For Beginners)
जब आप अपना रूटीन शुरू कर देंगे तो शरीर में आने वाले बदलावों पर भी ध्यान दें। इससे आपको और इंप्रूव करने में मदद मिलेगी। शुरुआत में 3 या 4 दिन थोड़े थोड़े समय के लिए वर्क आउट करें। इसके बाद जैसे-जैसे समय बढ़ता जाए अपनी समय सीमा भी बढ़ा दें। शरीर को दो दिन का रेस्ट देना भी जरूरी है ऐसे में हफ्ते में 5 दिन वर्कआउट और 2 दिन एक्सरसाइज करें।
4. जिम का चुनाव (Gym choice – Workout Tips For Beginners)
जो लोग फिट रहने के लिए जिम ज्वाइन करना चाहते हैं वह ऐसी जिम की तलाश करें जहां पर प्रोफेशनल ट्रेनर मौजूद हो। इसके लिए आप आसपास के लोगों से बात कर सकते हैं और उनका फिडबैक ले सकते हैं। ध्यान रखें फिट ट्रेनर के साथ-साथ माहौल लोकेशन भी मायने रखती है। ऐसे में केवल उसी दिन का चुनाव करें जहां पर आप कंफर्टेबल हों।
इसे भी पढ़ें :- स्वस्थ आहार – Healthy Food in Hindi 2021
5. संतुलित भोजन है जरूरी (Balanced food is important- Workout Tips For Beginners)
व्यायाम का फायदा तब मिलेगा जब शरीर को अनुकूल डाइट मिलेगी। ऐसे में डाइटिशियन की सलाह पर एक्सरसाइज शुरू करने से पहले शरीर की जरूरतों को पूरा करें। संतुलित आहार के साथ ही अपनी डाइट में मेवा, प्रोटीन युक्त आहार आदि को जोड़ें।
6. अच्छी नींद है जरूरी (Good sleep is important – Workout Tips For Beginners)
फिट रहने के लिए केवल वर्कआउट ही जरूरी नहीं है अच्छी नींद लेना भी जरूरी है। व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी लेनी चाहिए। ऐसे में रात को सोने से पहले या सोते वक्त भारी खाना और मोबाइल आदि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल ना करें।
7. स्ट्रेचिंग भी करें (Do stretching too- Workout Tips For Beginners)
चाहे आप जिम जाएं या वाकिंग या रनिंग करें, इससे पहले स्ट्रेचिंग करना जरूरी है। ऐसे में आप घर पर ही 20 मिनट के लिए स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। इससे ना केवल मांसपेशियां मजबूत होंगी बल्कि शरीर में लचीलापन भी आता है।
8. पानी की मात्रा ना हो कम (The amount of water should not be less – Workout Tips For Beginners)
एक्सरसाइज से पहले या बाद में भरपूर मात्रा में पानी पिएं। बता दें कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो व्यायाम करने के बाद भी हाइड्रेशन से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में पानी का सेवन इस समस्या को दूर रखेगा। साथ ही आपको वर्कआउट के दौरान थकान भी कम महसूस होगी।
9. भारी चीजें ना उठाएं (Do not lift heavy things – Workout Tips For Beginners)
शुरुआत में कुछ लोग एक साथ हैवी एक्सरसाइज और भारी वजन उठा लेते हैं। ऐसे में इसका नकारात्मक प्रभाव शरीर को मिल सकता है। शुरुआती दौर में 1 किलो के वजन से शुरू करें। धीरे-धीरे डंबल आदि को उठाएं। जब आपकी मसल्स स्ट्रॉन्ग हो जाएंगी तो आप व्यायाम आसानी से कर पाएंगे।
10. एक्सरसाइज एक जैसी ना करें (Do not exercise the same- Workout Tips For Beginners)
हमेशा एक जैसी एक्सरसाइज करना सही नहीं है। ऐसे में आप नियमित रूप से नई-नई एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जोड़ें। इससे आपके शरीर को पूरा लाभ मिलेगा। ऐसे में आप डेड लिफ्ट, बेंच प्रेस, मिलिट्री प्रेस, डंबल रो, स्क्वॉट्स आदि को आप अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।